कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ने एसपी व अन्य को भेजा पत्र
सीतामढ़ी : सीएम व डीएम के जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन का हाल ठीक
नहीं है. इस ओर डीएम की नजर जाने के बाद एसडीसी सह जन शिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी मो मंजूर अली ने जिला स्तर के संबंधित पदाधिकारियों को पत्र भेज लंबित मामलों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है.
21 अधिकारियों को भेजे गये पत्र में एसडीसी मो अली ने कहा है कि लंबित जन शिकायतों का निष्पादन तेजी से किया जाना अपेक्षित है. गत दिन जिला समन्वय समिति की बैठक में डीएम द्वारा जन शिकायतों के लंबित रहने को गंभीरता से लिया गया था. फरवरी के प्रथम सप्ताह में किसी भी दिन जन शिकायतों की समीक्षा की जा सकती है.
