नदारद शिक्षिका पर कार्रवाई की अनुशंसा

विधानपार्षद ने मवि मानिक चौक का किया निरीक्षण रुन्नीसैदपुर : विधानपार्षद दिलीप राय ने सोमवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय मानिक चौक का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान पाया कि शिक्षिका अपराजिता रागिनी अनुपस्थित हैं, जबकि उपस्थिति पंजी पर उनकी हाजिरी बनी हुई थी. प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि उक्त शिक्षिका बिना […]

विधानपार्षद ने मवि मानिक चौक का किया निरीक्षण

रुन्नीसैदपुर : विधानपार्षद दिलीप राय ने सोमवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय मानिक चौक का औचक निरीक्षण किया.
इस दौरान पाया कि शिक्षिका अपराजिता रागिनी अनुपस्थित हैं, जबकि उपस्थिति पंजी पर उनकी हाजिरी बनी हुई थी. प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि उक्त शिक्षिका बिना उनके अनुमति के उपस्थिति पंजी पर हाजिरी बनाने के बाद चली गयी. जिसकी सूचना बीइओ बालेश्वर कुमार चौधरी को दूरभाष पर दे दी गयी थी. विधानपार्षद ने प्रधान शिक्षक से इस बाबत आवेदन लेकर डीइओ को भेज पूरे मामले की जानकारी दी.
पत्र में राय ने लिखा है कि बिना अनुमति के उपस्थिति पंजी पर हाजिरी बना स्कूल से नदारद होना शर्मनाक है. उन्होंने डीइओ से उक्त शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा की. इस बाबत बीइओ चौधरी ने बताया कि शिक्षिका के बारे में प्रधान शिक्षक से सूचना मिली है. विधानपार्षद के पत्र के आलोक में शिक्षिका से स्पष्टीकरण की मांग की जायेगी. तत्काल उनका एक दिन का वेतन काट दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >