लाइफ मंत्रास'' के अध्ययन से मिलती है खुशी

सीतामढ़ी : शहर स्थित सहारा इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को प्रबंध निदेशक सुब्रतो राय सहारा द्वारा तिहाड़ जेल से लिखित ‘लाइफ मत्रांस’ पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन मैनेजर एसएन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि व गोयनका कॉलेज के प्राचार्य प्रो सैयद वकील अशरफी, विशिष्ट अतिथि व एलके कॉलेज के […]

सीतामढ़ी : शहर स्थित सहारा इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को प्रबंध निदेशक सुब्रतो राय सहारा द्वारा तिहाड़ जेल से लिखित ‘लाइफ मत्रांस’ पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन मैनेजर एसएन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि व गोयनका कॉलेज के प्राचार्य प्रो सैयद वकील अशरफी, विशिष्ट अतिथि व एलके कॉलेज के रिटायर प्रो प्रह्लाद प्रसाद सुमन व क्षेत्रीय मैनेजर गुप्ता ने संयुक्त रुप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुस्तक का विमोचन किया.

मौके पर मुख्यअतिथि वकील ने कहा कि सहारा द्वारा लिखित पुस्तक को विमोचन से पूर्व उन्होंने नेट पर पढ़ा. उन्हें लगा कि जीवन के हर एक पहलू की चर्चा इस पुस्तक में की गयी है. उनका कहना था कि जीवन में कोई व्यक्ति किस बात से खुश रहेगा, वह उन पर निर्भर करता है. बताया कि कोई दान देकर खुश रहते हैं तो कोई दान लेकर. यानी खुश रहने की कोई खास परिभाषा तो नहीं होती, पर उक्त पुस्तक में जिन तथ्यों की चर्चा की गयी है,

उससे यह स्पष्ट है कि इसके अध्ययन से हर व्यक्ति को जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का अनुभव जरूर होगा. कहा, सहारा अपने जीवन में जिस ऊंचाई तक पहुंचे हैं, उसका सारा अनुभव इस पुस्तक में कूट-कूट कर भरा है. पुस्तक के अध्ययन से जो खुशी उन्हें मिली है शायद वह खुशी सभी अध्ययन करने वालों को मिलेगी. मौके पर सेक्टर मैनेजर उमेश यादव, दीपक कुमार, वरिष्ठ गणेश प्रसाद, मनोज कुमार गुप्ता, राकेश कुमार, वेद प्रकाश व अखिलेश ठाकुर समेत सैकड़ों महिला व पुरुष क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं कार्यालय कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >