डीसीएलआर का वेतन बंद

सीतामढ़ी : दायित्व का निर्वहन नहीं करने को गंभीरता से लेते हुए डीएम राजीव रौशन ने पुपरी के डीसीएलआर निशांत के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है. साथ ही स्पष्टीकरण भी पूछा गया है. स्पष्टीकरण पर कोई निर्णय होने तक उनका वेतन भुगतान स्थगित रहेगा. डीसीएलआर निशांत सुरसंड प्रखंड के नोडल पदाधिकारी भी हैं. […]

सीतामढ़ी : दायित्व का निर्वहन नहीं करने को गंभीरता से लेते हुए डीएम राजीव रौशन ने पुपरी के डीसीएलआर निशांत के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है. साथ ही स्पष्टीकरण भी पूछा गया है. स्पष्टीकरण पर कोई निर्णय होने तक उनका वेतन भुगतान स्थगित रहेगा. डीसीएलआर निशांत सुरसंड प्रखंड के नोडल पदाधिकारी भी हैं.

बताया जाता है कि गत माह डीएम सुरसंड प्रखंड का भ्रमण करने गये थे. उसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि डीसीएलआर निशांत नोडल पदाधिकारी के दायित्वों का निर्वहन नहीं करते हैं. साथ ही वे प्रखंड में होने वाली साप्ताहिक बैठक में भी भाग नहीं लेते हैं. उनका दायित्व है कि प्रखंड में संचालित योजनाओं की बीच-बीच में समीक्षा करें, लेकिन यह काम भी उनके द्वारा नहीं किया जाता है. इसे डीएम ने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता का द्योतक माना है. डीसीएलआर से पूछे गये स्पष्टीकरण में कहा गया है कि क्यों नहीं उन्हें जिम्मेदार मान उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >