टैक्स से व्यापार को होगा नुकसान

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कैलाश कुमार हिसारिया ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कपड़ा व्यवसायी की समस्या पर राज्य सरकार को ध्यान देन चाहिए. बिहार के विकास के लिए राजस्व की जरूरत से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन वैट टैक्स से व्यवसायी काफी परेशान हैं. कपड़ा व्यवसायियों […]

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कैलाश कुमार हिसारिया ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कपड़ा व्यवसायी की समस्या पर राज्य सरकार को ध्यान देन चाहिए. बिहार के विकास के लिए राजस्व की जरूरत से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन वैट टैक्स से व्यवसायी काफी परेशान हैं. कपड़ा व्यवसायियों का मानना है कि इससे व्यापार को नुकसान होगा एवं कपड़े का व्यापार अन्य पड़ोसी राज्यों में चला जायेगा, जहां वैट नहीं है.

फलस्वरूप अपनी दुकानें कई दिनों तक बंद रख कर अपना विरोध-प्रदर्शन भी किया. सचिव राजेश कुमार सुंदरका ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि राज्य हित एवं व्यवसायियों का हित दोनों सर्वोपरी है. सरकार को कपड़ा व्यवसायियों की बातों को सुनना चाहिए और राज्य के विकास, खुशहाली एवं जन-जन की प्रसन्नता को ध्यान में रखते हुए लिये गये निर्णयों में आवश्यकतानुसार संशोधन पर भी विचार करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >