असहायों के न्याय को संकल्पित: मणिभूषण

सीतामढ़ी : बीएचयू से एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद व्यवहार न्यायालय, सीतामढ़ी में दो वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे एडवोकेट मणिभूषण असहायों को नि:शुल्क न्याय दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. रविवार को नपं डुमरा के वार्ड नंबर 11 स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर उन्होंने बताया कि वे आजीवन अन्य […]

सीतामढ़ी : बीएचयू से एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद व्यवहार न्यायालय, सीतामढ़ी में दो वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे एडवोकेट मणिभूषण असहायों को नि:शुल्क न्याय दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. रविवार को नपं डुमरा के वार्ड नंबर 11 स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर उन्होंने बताया कि वे आजीवन अन्य कार्यों के अलावा गरीबों की सेवा करते रहेंगे. उनका मानना है कि पैसे के अभाव में बहुत सारे गरीब तबके के लोग न्यायालय तक नहीं पहुंच पाते हैं

और न्याय से वंचित रह जाते हैं. ऐसे में अपराधियों का मनोबल बढ़ता और पैसे के बल पर ऐसे लोग बेखौफ समाज का आतंक बने रहते हैं. वे ऐसे असहाय लोगों को अपने निजी खर्च पर न्याय दिलाना चाहते हैं. एडवोकेट मणि भूषण ने बताया कि अन्य कार्य करते हुए सीतामढ़ी व शिवहर जिले के दर्जनों कांड में नि:स्वार्थ भाव से गरीब तबके के लोगों को न्याय दिलाने का उनका प्रयास जारी है और आगे भी जारी रहेगा. मौके पर मोहनपुर निवासी विजय कुमार सिंह, इटहरवा निवासी कामेश्वर प्रसाद सिंह, रामबाबू प्रसाद, लक्ष्मण सिंह व राकेश सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >