सड़क क्षतिग्रस्त होने से होती है दुर्घटनाएं फोटो- 24 फंसी गाड़ी को निकालते लोग सीतामढ़ी सीतामढ़ी-डुमरा रोड स्थित शांतिनगर मुहल्ला से कार्टन फैक्ट्री होते हुए रेलवे लाइन पार कर मेहसौल गांव तक जाने वाली सड़क का हाल काफी बुरा है. सड़क के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के चलते बराबर छोटी-छोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इस सड़क के मरम्मत की ओर न तो जिला प्रशासन का ध्यान है और न ही रेलवे का. बताया गया है कि उक्त सड़क तब और कारगर साबित होता है जब डुमरा रोड स्थित एनएच 77 व 104 पर महा जाम लगता है. तब अधिकांश लोग उसी सड़क से पार होते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि इसी सड़क से भिट्ठामोड़, पुपरी व मधुबनी समेत अन्य स्थानों पर बहुत से लोग आया-जाया करते हैं. रेलवे लाइन की तरफ से सड़क काफी खस्ता हो चुका है. स्थानीय मो जुनैद ने बताया कि यह रास्ता काफी पुराना है. ऊपर वाले की मेहरबानी है कि अब तक कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है. बीच-बीच में ग्रामीणों की मदद से सड़क की मरम्मत करायी जाती रही है.
सड़क क्षतग्रिस्त होने से होती है दुर्घटनाएं
सड़क क्षतिग्रस्त होने से होती है दुर्घटनाएं फोटो- 24 फंसी गाड़ी को निकालते लोग सीतामढ़ी सीतामढ़ी-डुमरा रोड स्थित शांतिनगर मुहल्ला से कार्टन फैक्ट्री होते हुए रेलवे लाइन पार कर मेहसौल गांव तक जाने वाली सड़क का हाल काफी बुरा है. सड़क के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के चलते बराबर छोटी-छोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इस […]
