सांसद कीर्ति आजाद के निलंबन का स्वागतसीतामढ़ी दरभंगा से भाजपा सांसद कीर्ति झा आजाद को पार्टी द्वारा निलंबित करने के फैसले का जिला भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है. पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुफल झा एवं वरिष्ठ नेता अरुण कुमार गोप ने गुरुवार को संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कहा है कि सांसद श्री आजाद के व्यवहार से ऐसा प्रतीत होता था कि इनका इस्तेमाल विरोधी पार्टियां वरिष्ठ मंत्री अरुण जेटली द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध संकल्पित नरेंद्र मोदी सरकार की छवि धूमिल करने तथा बदनाम करने के लिए कर रहा था, क्योंकि इन्होंने पार्टी के उचित फोरम पर कभी भी कोई शिकायत नहीं की थी. इन नेताओं ने शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सांसद को भी अनुशासन के दायरे में लाने की मांग की है. पार्टी नेता प्रो उमेश चंद्र झा, प्रो वीरेंद्र सिंह, संजय झा, गोपेश नंदन सिंह, रामनरेश पांडेय, प्रो रामाशंकर प्रसाद एवं बिंदेश्वर साह ने भी फैसले का स्वागत किया है.
सांसद कीर्ति आजाद के निलंबन का स्वागत
सांसद कीर्ति आजाद के निलंबन का स्वागतसीतामढ़ी दरभंगा से भाजपा सांसद कीर्ति झा आजाद को पार्टी द्वारा निलंबित करने के फैसले का जिला भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है. पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुफल झा एवं वरिष्ठ नेता अरुण कुमार गोप ने गुरुवार को संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कहा है कि सांसद श्री आजाद […]
