संगठन को सबल और मजबूत बनाने पर बल

संगठन को सबल और मजबूत बनाने पर बल — कानू युवा मंच की बैठक में हुआ विचार विमर्शसीतामढ़ी. कानू युवा मंच की बैठक महासचिव संजू गुप्ता के मेला रोड स्थित आवास पर उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में श्री गुप्ता ने कहा कि संगठन को सबल, संगठित एवं मजबूत बनाने के लिए […]

संगठन को सबल और मजबूत बनाने पर बल — कानू युवा मंच की बैठक में हुआ विचार विमर्शसीतामढ़ी. कानू युवा मंच की बैठक महासचिव संजू गुप्ता के मेला रोड स्थित आवास पर उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में श्री गुप्ता ने कहा कि संगठन को सबल, संगठित एवं मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने के बाद नववर्ष में नया कमेटी का चुनाव कर सक्रिय रुप से संचालन करने की आवश्यकता है. मंच के सलाहकार अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि कमेटी गठन के बाद बिहार में कानू समाज के नवनिर्वाचित विधायक है. उन सब को नववर्ष मे जनक जननी माता की जन्मभूमि सीतामढ़ी में कानू युवा मंच अभिवादन करेगी. संरक्षक संजीव कुमार ने कहा कि संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए वह तन-मन-धन से हर संभव मदद करेंगे ताकि समाज का उत्थान हो सके. अध्यक्षीय संबोधन में श्री प्रसाद ने कहा कि हम कानू समाज आर्थिक एवं व्यवसाय व्यवस्था से अतिपिछड़ा तो हैं ही. साथ ही साथ सोच दिमाग से भी अतिपिछड़े हैं. सिर्फ चुनाव के समय जागरूक होकर हम अपने समाज का भला नहीं कर सकते. समाज को शिक्षित, सबल एवं संगठित करने के लिए एकजुट होकर सक्रिय होना होगा. कम से कम साप्ताहिक बैठक कर समीक्षा करनी होगी. बैठक में रामचंद्र साह, उमेश कुमार, संजीव कुमार, गोपाल गुप्ता, धु्रव गुप्ता, जितेंद्र कुमार, आशीष कुमार, राजा बाबू, प्रह्लाद कुमार, अमित कुमार, कमल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >