प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक पुपरी. स्थानीय संत थॉमस स्कूल के सभागार में रविवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की एक बैठक अनुमंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार कर्ण की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में पुपरी प्रखंड इकाई की पूर्व समिति को भंग कर निर्धारित मानदंडों के अनुसार नयी कमेटी का गठन किया गया, जिसमें डिमाइन ग्लोरी के प्राचार्य अभय कुमार को अध्यक्ष, आरएच उजाला को उपाध्यक्ष, सुमन कुमार को सचिव, विशाल कुमार को उपसचिव व सुनील कुमार झा को कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया. चुनाव की सारी कार्यवाही जिला एसोसिएशन से आये पर्यवेक्षक सह जिला महासचिव मो शमशाद खां, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष परमहंस सिंह व सचिव विजय कुमार की उपस्थिती व देख-रेख में संपन्न हुआ. मौके पर डियॉन मैग्नेस, अशोक ठाकुर व राज कुमार कर्ण समेत अन्य मौजूद थे.
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक पुपरी. स्थानीय संत थॉमस स्कूल के सभागार में रविवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की एक बैठक अनुमंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार कर्ण की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में पुपरी प्रखंड इकाई की पूर्व समिति को भंग कर निर्धारित मानदंडों के अनुसार नयी कमेटी का गठन किया गया, जिसमें डिमाइन […]
