मिठू समेत दो नक्सली गिरफ्तार

मिठू समेत दो नक्सली गिरफ्तार बैरगनिया. स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात पूर्वी चंपारण जिले की पताही थाना पुलिस के सहयोग से महमदा गांव में छापेमारी कर दो नक्सली को गिरफ्तार किया है. इनमें मिठू राम उर्फ बबलू जी एवं जोखु सिंह शामिल है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते […]

मिठू समेत दो नक्सली गिरफ्तार बैरगनिया. स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात पूर्वी चंपारण जिले की पताही थाना पुलिस के सहयोग से महमदा गांव में छापेमारी कर दो नक्सली को गिरफ्तार किया है. इनमें मिठू राम उर्फ बबलू जी एवं जोखु सिंह शामिल है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के विरुद्ध वर्ष 2005 में पिपराही सुलतान मुठभेड़ में शामिल रहने का आरोप है. दोनों काफी दिनों से इस मामले में फरार चल रहे थे. पूछताछ के पश्चात दोनों को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >