मां-पुत्री की धारदार हथियार से हत्या बैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिले में अपराधियों ने मां व पुत्री की धारदार हथियार से हत्या कर दी. मृतका की पहचान हरदिया पलटुआ गाविस वार्ड संख्या-तीन निवासी राम बालक साह की पत्नी रेणु देवी(40) एवं पुत्री अंकिता कुमारी(10) के रुप में की गयी है. गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे से पुलिस ने शनिवार को दोनों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल, गौर भेजा है. रौतहट जिले के डीएसपी सह पुलिस प्रवक्ता राजेंद्र पोखरेल ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर जिला पुलिस कार्यालय, समनपुर इलाका प्रहरी एवं गरुड़ा इलाका प्रहरी की टीम पहुंच कर छानबीन की. किस वजह से हत्या की गयी है, इसका अभी पता नहीं चला है.
मां-पुत्री की धारदार हथियार से हत्या
मां-पुत्री की धारदार हथियार से हत्या बैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिले में अपराधियों ने मां व पुत्री की धारदार हथियार से हत्या कर दी. मृतका की पहचान हरदिया पलटुआ गाविस वार्ड संख्या-तीन निवासी राम बालक साह की पत्नी रेणु देवी(40) एवं पुत्री अंकिता कुमारी(10) के रुप में की गयी है. गांव के प्राथमिक विद्यालय […]
