शराबबंदी की घोषणा कल्याणकारी : मनोजसीतामढ़ी : राजद के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य में एक अप्रैल 2016 से नयी शराब नीति बनाने और शराबबंदी की घोषणा को समाज के लिए कल्याणकारी कदम बताते हुए कहा है कि इससे बिहार के लाखों परिवार का हित होगा और विधि व्यवस्था पर इसका सकारात्मक प्रभाव होगा. शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की शराबबंदी की घोषणा जेपी और कर्पूरी ठाकुर की भावना के अनुरूप है. 1977 में कर्पूरी जी ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में नशाबंदी लागू किया था. महागंठबंधन की सरकार का यह कदम प्रशंसनीय और वादा को जमीन पर उतारने वाला कदम है.
शराबबंदी की घोषणा कल्याणकारी : मनोज
शराबबंदी की घोषणा कल्याणकारी : मनोजसीतामढ़ी : राजद के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य में एक अप्रैल 2016 से नयी शराब नीति बनाने और शराबबंदी की घोषणा को समाज के लिए कल्याणकारी कदम बताते हुए कहा है कि इससे बिहार के लाखों परिवार का हित होगा और विधि व्यवस्था पर […]
