असामाजिक तत्वों से कॉलेज शिक्षक परेशानसीतामढ़ी : बीएनएस कॉलेज मुजफ्फरपुर के अंग्रेजी विभाग के शिक्षक प्रो वीरेंद्र मिश्र अपने बाल-बच्चों के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन से उत्तर मेहसौल पश्चिमी पंचायत में घर बना कर रहते हैं. वे विगत कई महीनों से स्थानीय लोगों से परेशान हैं. उन्हें तरह-तरह से प्रताडि़त किया जा रहा है. श्री मिश्र ने इस बाबत डीएम को एक आवेदन देकर मामले की जांच करा ठोस कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन में कहा है कि उनके बच्चे शिक्षण कार्य में लगे हुए हैं. मुहल्ला के कुछ असामाजिक तत्व परेशान करते हैं. वे जब भी घर बनाने का काम शुरू करते हैं तो लोगों द्वारा उनके साथ गाली-गलौज किया जाता है. इस बाबत प्राथमिकी भी दर्ज करा चुके हैं. इससे पूर्व उन्होंने 20 अगस्त 15 को डीएम को पूरे मामले की जानकारी दी थी. अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से श्री मिश्र आहत हैं. आवेदन में उनलोगों के नामों का जिक्र किया गया है, जिनके नेतृत्व में कुछ लोग उन्हें परेशान करते आ रहे हैं.
असामाजिक तत्वों से कॉलेज शक्षिक परेशान
असामाजिक तत्वों से कॉलेज शिक्षक परेशानसीतामढ़ी : बीएनएस कॉलेज मुजफ्फरपुर के अंग्रेजी विभाग के शिक्षक प्रो वीरेंद्र मिश्र अपने बाल-बच्चों के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन से उत्तर मेहसौल पश्चिमी पंचायत में घर बना कर रहते हैं. वे विगत कई महीनों से स्थानीय लोगों से परेशान हैं. उन्हें तरह-तरह से प्रताडि़त किया जा रहा है. श्री […]
