सीएस की नहीं सुन रहे बथनाहा पीएचसी प्रभारी

सीएस की नहीं सुन रहे बथनाहा पीएचसी प्रभारीसीतामढ़ी . प्रभारी सिविल सर्जन डा राजेंद्र दास के निर्देश के बावजूद बथनाहा पीएचसी प्रभारी डा बीके सिंह एक अनुसेवी रौशन राज को विरमित नहीं कर रहे हैं. सीएस ने रौशन को सदर अस्पताल में काम करने का आदेश दिया था. इस आशय का पत्र पांच अक्तूबर को […]

सीएस की नहीं सुन रहे बथनाहा पीएचसी प्रभारीसीतामढ़ी . प्रभारी सिविल सर्जन डा राजेंद्र दास के निर्देश के बावजूद बथनाहा पीएचसी प्रभारी डा बीके सिंह एक अनुसेवी रौशन राज को विरमित नहीं कर रहे हैं. सीएस ने रौशन को सदर अस्पताल में काम करने का आदेश दिया था. इस आशय का पत्र पांच अक्तूबर को ही निर्गत किया गया था. इस बीच, न तो पीएचसी प्रभारी रौशन को विरमित किये और न वह सदर अस्पताल में योगदान किया. रौशन व प्रभारी डा सिंह पर उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना का आरोप लगा है. दोनों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण पूछा गया है. इधर, इस मामले को ले उक्त पीएचसी के स्थापना लिपिक के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दिया गया है. पीएचसी प्रभारी डा सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. वे फिलहाल पटना में है. लौटने पर मामले को देखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >