मधुबनी टीम ने शिवहर को 14 रन से हराया

मधुबनी टीम ने शिवहर को 14 रन से हराया– शहीद भगत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पुपरी. शहीद भगत सिंह ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला राजबाग खेल मैदान, पुपरी में शिवहर एवं मधुबनी क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. इसमें मधुबनी की टीम ने शिवहर की टीम को 14 रनों से पराजित […]

मधुबनी टीम ने शिवहर को 14 रन से हराया– शहीद भगत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पुपरी. शहीद भगत सिंह ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला राजबाग खेल मैदान, पुपरी में शिवहर एवं मधुबनी क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. इसमें मधुबनी की टीम ने शिवहर की टीम को 14 रनों से पराजित कर दिया. टूर्नामेंट में टॉस जीत कर मधुबनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंकज के 46 एवं नेमत के 37 रन के बदौलत कुल 20 ओवर में 135 रन बनाये. जवाबी पारी में उत्तरी शिवहर की टीम ने 19 ओवर में 10 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी. शिवहर की ओर से सबसे अधिक वेद प्रकाश ने 35 रन बनाये. मैन ऑफ द मैच के लिए मधुबनी टीम के मो नेमत, बेस्ट बॉलर सौरभ कुमार व बेस्ट बैट्स मैन का पुरस्कार शिवहर के वेद प्रकाश को दिया गया. वहीं राजबाग युवा संस्थान के संयोजक अतुल कुमार, धनंजय चौधरी व मो शाकिर हुसैन ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >