समाज में महिला उत्पीड़न पर रोक जरूरीफोटो नंबर- 1 दीप प्रज्वलित करते बीएओ व अन्य बेलसंड. प्रखंड के हित नारायण उच्च विद्यालय, चंदौली के सभागार में गुरुवार को समता ग्राम सेवा संस्थान के तत्वावधान में और सेव द चिल्ड्रेन के सौजन्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन बीएओ सुधाकर पांडेय ने किया. मौके पर श्री पांडेय ने कहा, संस्थान द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम प्रशंसनीय है. संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक कमल किशोर ने महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, यौन उत्पीड़न, भ्रूण हत्या व नवजात शिशु की हत्या आदि की चर्चा की. कहा कि हमारा समाज प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से इसे बढ़ावा दे रहा है. संस्थान की ओर से प्रखंड क्षेत्र के 15 गांवों में बाल समूह, बाल सुरक्षा समिति सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से हिंसा उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है. मौके पर अमरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, रूपम कुमारी, काजल कुमारी, बिट्टू कुमार, शशि गुप्ता, पूनम कुमारी व नीतू कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.
समाज में महिला उत्पीड़न पर रोक जरूरी
समाज में महिला उत्पीड़न पर रोक जरूरीफोटो नंबर- 1 दीप प्रज्वलित करते बीएओ व अन्य बेलसंड. प्रखंड के हित नारायण उच्च विद्यालय, चंदौली के सभागार में गुरुवार को समता ग्राम सेवा संस्थान के तत्वावधान में और सेव द चिल्ड्रेन के सौजन्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन बीएओ सुधाकर पांडेय ने किया. […]
