12 को राष्ट्रीय लोक अदालत

डुमरा कोर्ट : 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है. इसे सफल बनाने के लिए जिला जज संजय प्रिय ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की. लोक अदालत से संबंधित हर बिंदु पर विचार-विमर्श किया गया. जिला जज श्री प्रिय ने बताया कि लोक अदालत में […]

डुमरा कोर्ट : 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है. इसे सफल बनाने के लिए जिला जज संजय प्रिय ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की. लोक अदालत से संबंधित हर बिंदु पर विचार-विमर्श किया गया.

जिला जज श्री प्रिय ने बताया कि लोक अदालत में सुलह के आधार पर आपराधिक वाद, दीवानी मुकदमे, बैंक, बीमा, बिजली, टेलीफोन व राजस्व से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जायेगा.

उनका कहना था कि इस तरह से मामले का निबटारा होने से सामाजिक समरसता भी कायम रहता है और लोग मुकदमे में होने वाले खर्च से बच जाते हैं. लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंह ने 12 को होने वाले लोक अदालत में अधिक से अधिक लोग आये, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने पर बल दिया.
जिला जज ने सभी विभागों व लोगों से लोक अदालत को सफल बनाने में अपेक्षित सहयोग की अपील की है. मौके पर न्यायिक अधिकारियों के अलावा जीपी सुरेंद्र चौधरी, दोनों अधिवक्ता संघों के अध्यक्ष क्रमश: जयदेव झा, अखिलेंद्र नाथ वर्मा व अन्य मौजूद थे.
सीओ व सीआई पर मुकदमा
डुमरा ़ नगर थाना क्षेत्र के मुरलिया चक गांव निवासी मो अयुब अंसारी द्वारा न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है, जिसमें सीओ, सीआई व एक बिचौलिया को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में बताया है कि उसके द्वारा खरीदी गयी 12 डी. जमीन में से आरोपितों द्वारा मोटी रकम लेकर 4 डी. जमीन अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया गया है.
इस बात की जानकारी उसे तब हुयी, जब वह इस वर्ष का लगान रसीद कटाने गया था. रसीद कटाने के दौरान 8 डी. जमीन का ही रसीद काट कर दिया गया, जबकि उसने एक डी. जमीन की भी बिक्री नहीं की है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >