49 अतिक्रमणकारियों को एक बार फिर नोटिस सोनबरसा . स्थानीय प्रखंड कार्यालय से हाई स्कूल के अंतिम छोर तक सड़क के दोनों किनारे के भाग का अतिक्रमण करने वालों को दूसरी बार नोटिस दी गयी है. बावजूद ऐसे लोगों पर नोटिस का अब तक कोई असर नहीं पड़ा है. — अब होगी कार्रवाई सीओ एसके दत्त ने अमीन से सरकारी जमीन की मापी करायी थी. तब यह सामने आया था कि 49 लोगों द्वारा जमीन का अतिक्रमण कर दुकान बनाया गया है. अमीन ने 14 अक्तूबर को सीओ को रिपोर्ट सौंपी थी. 16 अक्तूबर को सभी 49 अतिक्रमणकारियों को सरकारी जमीन खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया. इस नोटिस पर एक भी अतिक्रमणकारी सरकारी जमीन से नहीं हटे. पुन: 26 नवंबर को नोटिस भेज पूछा गया है कि क्यों नहीं जबरन खाली करायी जाये. एसडीओ संजय कृष्ण ने भी सीओ को पत्र भेज अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. सीओ श्री दत्त ने बताया कि अब हर हाल में सरकारी जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करा लिया जायेगा. — इनका है अवैध कब्जा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले दुकानदार व अन्य लोगों में क्रमश: राजेश कुमार, राजकुमार, देवेंद्र ठाकुर, मकसूदन साह, शैल देवी, हीरा ठाकुर, गुड्डू कुमार, रामनरेश महतो, राजा पटेल, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र साह, इसराफिल मियां, अजय कुमार, राज किशोर ठाकुर, राजेश साह, सुनील कुमार, राजेश कुमार, रामाशीष ठाकुर, राम अधार साह, राम प्रताप कुमार, विंदेश्वर कुमार, उमेश मंडल, राजेश ठाकुर, रंजन कुमार, मनोज कुमार, रामबाबू महतो, महादेव साह, राम ईश्वर महतो, दिनेश ठाकुर, हीरा सहनी, बनन साह, भीम राउत, अरुण कुमार व वीरेंद्र सहनी समेत अन्य शामिल है.
49 अतक्रिमणकारियों को एक बार फिर नोटिस
49 अतिक्रमणकारियों को एक बार फिर नोटिस सोनबरसा . स्थानीय प्रखंड कार्यालय से हाई स्कूल के अंतिम छोर तक सड़क के दोनों किनारे के भाग का अतिक्रमण करने वालों को दूसरी बार नोटिस दी गयी है. बावजूद ऐसे लोगों पर नोटिस का अब तक कोई असर नहीं पड़ा है. — अब होगी कार्रवाई सीओ एसके […]
