जगह-जगह गंदगी ही नपं क्षेत्र की पहचान! फोटो नंबर- 6 नपं कार्यालय के समीप लगी गंदगी, 7 से 14 तक नगर के लोग सीतामढ़ी/बैरगनिया . नगर पंचायत क्षेत्र की गंदगी वाली सूरत अब तक नहीं बदल सकी है. लोग यह कहने लगे हैं कि जगह-जगह गंदगी ही नपं क्षेत्र की पहचान है. हर रोड के किनारे व चौक-चौराहों पर गंदगी लगी रहती है. ऐसी बात नहीं कि इन समस्याओं का समाधान करने में नगर पंचायत प्रबंधन सक्षम नहीं है. सक्षम तो है, पर इच्छाशक्ति का अभाव है. — जनता भी कम दोषी नहीं सफाई के प्रति सरकार व स्वयंसेवी संगठनों के स्तर से चलाये गये स्वच्छता अभियान का अधिकांश लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा है. यही कारण है कि सड़कों के किनारे गंदगी दिखती है. अधिकांश लोग एक जगह कूड़ा-करकट न रख कर सड़क के किनारे फेंक देते हैं. अगर नगर स्वच्छ नहीं है तो इसके लिए नगर पंचायत प्रबंधन जिम्मेदार तो हैं हीं, जनता भी कम दोषी नहीं है. — गंदगी व सुअरों से परेशानी जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर पर पूरे दिन भी सुअर लोटते रहते हैं. गंदगी से लोगों को परेशानी तो होती हीं है, सुअर भी एक परेशानी का सबब बना हुआ रहता है. नगर के श्यामनंदन सिंह, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, अमर साह, बद्री सिंह, सीताराम बैठा, राहुल खां व अजय स्वर्णकार आदि ने बताया कि घरों के सामने डस्टबीन नहीं रखा गया है. कई जगहों पर डस्टबीन है तो कर्मी उसकी नियमित सफाई नहीं करता है. हद तो यह कि नगर पंचायत कार्यालय के समीप गंदगी का अंबार लगा हुआ है. — सफाई को ले सरकार गंभीर नगर विकास विभाग के वरीय अधिकारी अमृत लाल मीणा ने नपं के कार्यपालक पदाधिकारी को एक पत्र भेज कर सभी वार्डों की साफ-सफाई के प्रति गंभीर रहने को कहा है. पत्र में कहा गया है कि बैरगनियां में 21 वार्ड है. डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह की व्यवस्था नहीं है. सफाई के लिए मशीन व अन्य सामग्री की भी खरीद के प्रति उदासीनता बरती जा रही है. श्री मीणा ने उस निर्देश का अनुपालन सुनिश्चत कराने का निर्देश दिया है, जिसमें सफाई कर्मियों की हाजिरी बायोमिट्रीक तरीके से लेने को कहा गया था. — कहते हैं नपं सभापति नगर पंचायत के सभापति वशीर अंसारी कहते हैं कि कुछ वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रह का काम शुरू हो गया है. सभी वार्डों में यह लागू हो जाने के बाद नपं क्षेत्र की सूरत बदल जायेगी.
जगह-जगह गंदगी ही नपं क्षेत्र की पहचान!
जगह-जगह गंदगी ही नपं क्षेत्र की पहचान! फोटो नंबर- 6 नपं कार्यालय के समीप लगी गंदगी, 7 से 14 तक नगर के लोग सीतामढ़ी/बैरगनिया . नगर पंचायत क्षेत्र की गंदगी वाली सूरत अब तक नहीं बदल सकी है. लोग यह कहने लगे हैं कि जगह-जगह गंदगी ही नपं क्षेत्र की पहचान है. हर रोड के […]
