नवनर्विाचित विधायक का किया अभिनंदन

नवनिर्वाचित विधायक का किया अभिनंदन फोटो-22 विधायक को मिठाई खिलाते चंदन, 23 महिलाओं के बीच साड़ी वितरण करते सुधीरसीतामढ़ी. युवा नेता व समाजसेवी चंदन प्रताप सिंह ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को कपरौल में नवनिर्वाचित विधायक अमित कुमार टुन्ना के समर्थन में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया. श्री सिंह ने सैकड़ों ग्रामीणों की […]

नवनिर्वाचित विधायक का किया अभिनंदन फोटो-22 विधायक को मिठाई खिलाते चंदन, 23 महिलाओं के बीच साड़ी वितरण करते सुधीरसीतामढ़ी. युवा नेता व समाजसेवी चंदन प्रताप सिंह ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को कपरौल में नवनिर्वाचित विधायक अमित कुमार टुन्ना के समर्थन में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया. श्री सिंह ने सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित विधायक को मिठाइ खिला कर स्वागत किया. वहीं मौके पर ग्रामीणों के बीच भी मिठाइयां बांटी गयी. इस अवसर पर श्री सिंह ने नवनिर्वाचित विधायक से जनता के हितों की वकालत की तो श्री टुन्ना ने भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया. साथ हीं अपने विधानसभा क्षेत्र में सहायता केंद्र भी खोलने की बात कही, जहां लोग अपनी परेशानियों से विधायक को अवगत करा सकते हैं. दूसरी ओर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर और श्री टुन्ना की जीत की खुशी में युवा समाजसेवी श्री सिंह ने युवा राजद के प्रदेश महासचिव सुधीर कुंवर के साथ मिल कर सैकड़ों गरीब महिलाओं और पुरुषों के बीच साड़ी व धोती का वितरण किया. उन्होंने गरीबों को हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया. इस अवसर पर छोटू सिंह, शत्रुध्न प्रसाद, मो इस्माइल, मो जुल्फेकार अंसारी, मो तसलीम अंसारी, लालबाबू, वीरेंद्र यादव, दिनेश यादव, रामा शंकर प्रसाद, हरि यादव समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >