शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी प्राथमिकता : टुन्ना फोटो-14 प्रेस कांफ्रेंस में विधायक अमित कुमार टुन्ना व अन्यडुमरा. रीगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित कुमार टुन्ना ने बुधवार को जयप्रकाश पथ स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है. यह सौभाग्य है कि सूबे में पार्टी से शिक्षा मंत्री के पद पर निर्वहन कर रहे हैं. इसलिए मेरा यह विशेष पहल होगा न केवल रीगा बल्कि पूरे जिले में शिक्षा व्यवस्था राज्य स्तर पर अव्वल रहे. साथ हीं रीगा के सभी गांव को आगामी छह माह में पूरी तरह से विद्युतीकरण किया जायेगा. इसके अलावा गांव व टोला तक सड़क का निर्माण कराया जायेगा. बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों के संबंध में कहा कि अपराध नियंत्रण के लिये राज्य स्तर पर योजना बन रही है. बरहाल जिले में आपराधिक घटना पर लगाम लगे, इसके लिये पुलिस प्रशासन से सिस्टम को डेवलप करने की अपील की गयी है. खेल के क्षेत्र में रीगा में एक आकर्षक व नये तकनीक से आधारित स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए भूमि की व्यवस्था के लिये रेवासी व बभनगामा गांव में बातचीत की जा रही है. मौके पर रितेश रमण सिंह ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्या व विकासात्मक कार्यों के लिये शीघ्र ही बुद्धिजीवी वर्गों का एक कमेटी का गठन किया जायेगा. वहीं डॉ राजीव कुमार काजू ने कहा कि 30 वर्षों के बाद क्षेत्र की पार्टी को एक युवा विधायक मिला है, जिससे चहुंओर विकास को लेकर लोग आशान्वित हैं. मौके पर प्रो राजकुमार, असलम मंसूरी, पंकज कुमार पाठक, पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद, पुरुषोत्तम चौधरी, संतोष पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
शक्षिा व्यवस्था की बेहतरी प्राथमिकता : टुन्ना
शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी प्राथमिकता : टुन्ना फोटो-14 प्रेस कांफ्रेंस में विधायक अमित कुमार टुन्ना व अन्यडुमरा. रीगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित कुमार टुन्ना ने बुधवार को जयप्रकाश पथ स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है. यह सौभाग्य है कि सूबे में […]
