झपट्टा मार गिरोह 45 हजार लेकर फरार

झपट्टा मार गिरोह 45 हजार लेकर फरार पुपरी. इलाके में झपट्टा मार गिरोह की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गयी है. बुधवार को गिरोह के बदमाशों ने सेवानिवृत्त शिक्षक भुवनेश्वर शर्मा के साइकिल से बैग लेकर फरार हो गया. उक्त बैग में 45 हजार रुपये के अलावा पासबुक व अन्य सामान रखे थे. पीड़ित शिक्षक […]

झपट्टा मार गिरोह 45 हजार लेकर फरार पुपरी. इलाके में झपट्टा मार गिरोह की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गयी है. बुधवार को गिरोह के बदमाशों ने सेवानिवृत्त शिक्षक भुवनेश्वर शर्मा के साइकिल से बैग लेकर फरार हो गया. उक्त बैग में 45 हजार रुपये के अलावा पासबुक व अन्य सामान रखे थे. पीड़ित शिक्षक कोइली के रहनेवाले हैं. इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. शिक्षक ने बताया कि वह स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से उक्त रुपये की निकासी कर बिजली बिल जमा करने जा रहे थे. इसी बीच नागेश्वर स्थान स्थित पुलिया के समीप बाइक पर सवार झपट्टा मार गिरोह के दो बदमाश बैग झपट कर फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >