नदारद कर्मियाें के वेतन रोकने का आदेश फोटो नंबर- 15 पीएचसी को जायजा लेते डीएम व अन्य डीएम ने किया कार्यालयों का निरीक्षण सीतामढ़ी/चोरौत. डीएम राजीव रौशन बुधवार को अचानक आधा दर्जन अधिकारियों के साथ कार्यालय से निकले और क्षेत्र में चले गये. इधर, कर्मियों व अन्य लोगों में यह कयास लगाया ही जा रहा था कि आखिर डीएम किस प्रखंड में और किस कारण से गये हैं. घंटे भर बाद ही यह सामने आ गया कि अधिकारियों के साथ डीएम श्री रौशन चोरौत प्रखंड के सभी कार्यालयों का हाल नजदीक से जानने के लिए पहुंचे हुए हैं. पदभार संभालने के बाद डीएम की इस तरह की यह पहली कार्रवाई है. इस तरह से अचानक जांच को पहुंचने से अन्य प्रखंडों के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. पीएचसी से तीन नदारद डीएम श्री रौशन पीएचसी का जायजा लेने पहुंचे. स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि यहां के चिकित्सक व कर्मी अक्सर गायब रहते हैं. इस सच्चाई को जानने के लिए डीएम ने उपस्थिति पंजी की जांच की. पाया कि एएनएम कलरा मॉरुश बिना सूचना के नदारद हैं. वहीं कर्मी कुमारी माधवी, मदन कुमार व शशि कुमार हाजिरी बना कर गायब थे. डीएम ने चारों कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछने के साथ ही अगले आदेश तक के लिए वेतन भुगतान पर रोक लगाने का आदेश दिया. पशु चिकित्सालय में ताला वहां के बाद डीएम खुद पशु चिकित्सालय का जायजा लेने पहुंचे. देखा कि न तो कर्मी है और न ही अधिकारी. चिकित्सालय में ताला लटका हुआ था. इससे पूर्व डीएम ने प्रखंड कार्यालय की हर गतिविधियों की जानकारी लेने के बाद कैश बुक को देखा. वह अपडेट नहीं था. इस पर नाजिर से स्पष्टीकरण पूछने को कहा गया. अंचल कर्मी से भी स्पष्टीकरण अंचल कार्यालय के कैश बुक व पंजी का जायजा लेने के दौरान पाया गया कि काफी एडवांस दिया गया है और उसका समायोजन नहीं कराया गया है. इसे डीएम ने गंभीरता से लिया और संबंधित लिपिक से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. प्रखंड व अंचल कार्यालय के भी कई कर्मी गायब मिले. इनसे भी स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. अधिकारियों ने भी जांच की डीएम के साथ गये डीएसओ रविकांत सिन्हा, एसडीसी कुमारिल सत्य नंदन, रोहित कुमार, प्रदीप कुमार, डीसीएलआर सदर संदीप कुमार व डीपीओ प्रेमचंद्र समेत अन्य अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्र, मनरेगा की योजनाएं व डीलरों की दुकानों का निरीक्षण किया. डीएसओ श्री सिन्हा ने बताया कि दो जविप्र दुकानों में एक को बंद पाया गया. उक्त विक्रेता से स्पष्टीकरण पूछ आगे की कार्रवाई की जायेगी. जांच की बाबत अन्य अधिकारियों ने कुछ विशेष जानकारी नहीं दी और बताया कि जांच रिपोर्ट सीधे डीएम को सौंपी जायेगी. मौके पर पुपरी एसडीओ किशोर कुमार, बीडीओ नील कमल, सीओ राजेंद्र पाठक व पीएचसी प्रभारी डाॅ शंभु प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे. चोरौत प्रखंड प्रमुख पंकज ठाकुर ने पीएचसी की व्यवस्था की बाबत डीएम को विस्तृत जानकारी दी. अब हर बुधवार को जांच डीएम के स्तर से की गयी जांच व कार्रवाई के आदेश की पुष्टि एसडीसी कुमारिल सत्यनंदन ने की है. उन्होंने बताया कि अब हर बुधवार को इसी तरह से जिले के किसी न किसी प्रखंड में अचानक पहुंच कर कार्यालयों की जांच की जायेगी. वहीं, संबंधित प्रखंड के गांवों में जाकर जविप्र दुकान, मनरेगा, आंगनबाड़ी, स्कूल व अन्य योजनाओं की जांच की जायेगी.
नदारद कर्मियों के वेतन रोकने का आदेश
नदारद कर्मियाें के वेतन रोकने का आदेश फोटो नंबर- 15 पीएचसी को जायजा लेते डीएम व अन्य डीएम ने किया कार्यालयों का निरीक्षण सीतामढ़ी/चोरौत. डीएम राजीव रौशन बुधवार को अचानक आधा दर्जन अधिकारियों के साथ कार्यालय से निकले और क्षेत्र में चले गये. इधर, कर्मियों व अन्य लोगों में यह कयास लगाया ही जा रहा […]
