पंपकर्मी ने महिला समेत चार को पीटा

पंपकर्मी ने महिला समेत चार को पीटा बैरगनिया. थाना क्षेत्र के नंदवारा गांव स्थित मंगलदीप पेट्रोल पंप पर तेल भराने को लेकर पंप के कर्मचारियों ने दो महिला समेत चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया. घायल जय लाल पटेल, गायत्री देवी, जय शांति देवी एवं सुशील कुमार को इलाज के लिए पीएचसी में […]

पंपकर्मी ने महिला समेत चार को पीटा बैरगनिया. थाना क्षेत्र के नंदवारा गांव स्थित मंगलदीप पेट्रोल पंप पर तेल भराने को लेकर पंप के कर्मचारियों ने दो महिला समेत चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया. घायल जय लाल पटेल, गायत्री देवी, जय शांति देवी एवं सुशील कुमार को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया है. घायलों ने बताया कि वे लोग अपने गांव नगर पंचायत के डुमरवाना गोट से ट्रैक्टर पर सवार होकर बागमती नदी के ढेंग घाट पर स्नान करने जा रहे थे. इसी दौरान पेट्रोल पंप पर तेल लेने के क्रम में कम तेल देने की शिकायत पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी सुशील को मारने पीटने लगे, जिसे बचाव में गयी महिला के साथ मारपीट की गयी. सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >