नपं क्षेत्र की व्यवस्था में सुधार की कोशिश शुरू

नपं क्षेत्र की व्यवस्था में सुधार की कोशिश शुरू फोटो नंबर- 9 बैठक में अध्यक्ष व अन्य डुमरा. विस चुनाव व आचार संहिता समाप्त होने के बाद पहली बार मंगलवार को डुमरा नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक अध्यक्ष विमला सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. मौके पर कार्यालय की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने, नपं […]

नपं क्षेत्र की व्यवस्था में सुधार की कोशिश शुरू फोटो नंबर- 9 बैठक में अध्यक्ष व अन्य डुमरा. विस चुनाव व आचार संहिता समाप्त होने के बाद पहली बार मंगलवार को डुमरा नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक अध्यक्ष विमला सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. मौके पर कार्यालय की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने, नपं क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के साथ ही पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था कराने पर विशेष जोर दिया गया. राजस्व उगाही के संबंध में भी निर्णय लिया गया कि नपं क्षेत्र में लगाये गये मोबाइल टावर व विज्ञापन होर्डिंग पर टैक्स निर्धारित किया जाये. घर-घर कचरे का उठाव करने, कर्मियों का सेवा विस्तार व विभिन्न स्थलों पर क्रॉस ड्रेन का निर्माण कराने का निर्णय हुआ. चिल्ड्रेन पार्क पर भी विचार शंकर चौक पर बनने वाले मार्केट कांपलेक्स व चिल्ड्रेन पार्क पर भी विचार किया गया. नपं कार्यालय भवन के निचले तल को किराया पर देने का निर्णय हुआ. नये सफाई कर्मियों की नियुक्ति करने, नियमित 27 सफाई कर्मियों को छह हजार व चालक को 6500 रुपये वेतन एक दिसंबर से देने का निर्णय हुआ. मौके पर उपाध्यक्ष गजेंद्र राय, कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार, वार्ड पार्षद करुणा सिन्हा, रामनंदन मंडल, देवेंद्र पासवान, इंदु देवी, रंजीत कुमार, देवकुंतला देवी व भारती देवी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >