पटना से अपहृत छात्र पेजोरो से कूद कर भागा फोटो नंबर-20 रौशन कुमार रून्नीसैदपुर पुलिस को दी मामले की जानकारी छात्र रौशन पश्चिमी चंपारण के महनवा का रून्नीसैदपुर (सीतामढ़ी). पटना के सैदपुर हॉस्टल के नजदीक से अपहृत छात्र रौशन कुमार सोमवार की रात्रि रून्नीसैदपुर के समीप एक लाइन होटल के पास खड़ी पेजोरो गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचायी. वह पश्चिमी चंपारण जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र के महनवा गांव का रहने वाला है. फिलहाल वह पटना के चित्रगुप्त नगर में रह कर रूट्स कोचिंग, बहादुरपुर में परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा था. अपहर्ताओं की चंगुल से वह उस वक्त भाग निकलने में सफल रहा, जब अपहर्ता उसे बेहोश कर ले जाने के क्रम में रून्नीसैदपुर स्थित एक लाइन होटल में खाना खा रहे थे. अचानक रौशन की बेहोशी टूटी और वह किसी तरह भाग कर थाना पहुंचा. डेरा लौटने के दौरान अपहरण रौशन ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह वह कोचिंग गया था. करीब 11 बजे कोचिंग से अपने डेरा के लिए चला. पटना स्थित सैदपुर होस्टल वाली गली में पहले से लाल-उजला रंग के एक पेजोरो कार पर घात लगा कर बैठे चार अपहर्ताओं ने उसे जबरन खींच कर कार में बैठा लिया. उसके नाक पर रूमाल रख कर उसे बेहोश कर दिया. उसके बाद अपहर्ता उसे कहां ले गये, पता नहीं चल सका. हाजीपुर में पुन: किया बेहोश रौशन की माने तो हाजीपुर के समीप वह होश में आया तो उसे दोबारा बेहोश कर दिया गया. देर रात्रि में अपहर्ता एक लाइन होटल के समीप गाड़ी रोक कर उसे बेहोश देख खाना खाने चले गये. इसी बीच रौशन की बेहोशी टूटी और वह चुपके से कार का दरवाजा खोल भाग निकला. स्थानीय लोगों से मालूम हुआ कि वह रून्नीसैदपुर में हैं. वही थाने में पहुंचकर घटना की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची तब तक अपहर्ता फरार हो चुके थे. पुलिस ने रौशन के पिता मनोज कुमार राय को मामले की सूचना दी और परिजन के थाना पहुंचने पर रौशन को उनके हवाले कर दिया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रौशन का बयान पटना पुलिस को भेज दिया गया है. वहीं प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
पटना से अपहृत छात्र पेजोरो से कूद कर भागा
पटना से अपहृत छात्र पेजोरो से कूद कर भागा फोटो नंबर-20 रौशन कुमार रून्नीसैदपुर पुलिस को दी मामले की जानकारी छात्र रौशन पश्चिमी चंपारण के महनवा का रून्नीसैदपुर (सीतामढ़ी). पटना के सैदपुर हॉस्टल के नजदीक से अपहृत छात्र रौशन कुमार सोमवार की रात्रि रून्नीसैदपुर के समीप एक लाइन होटल के पास खड़ी पेजोरो गाड़ी से […]
