अतक्रिमण पर चला प्रशासन का डंडा

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा फोटो. एसई-2जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाते कर्मी. एसइ-3 मौजूद पदाधिकारी गणपिपराही/ पुरनहिया/ शिवहर. उच्च न्यायालय के आदेश व डीएम के निर्देश के आलोक में जिले के बागमती नदी के किनारे बांध पर बसे लोगों का आशियाना हटाने का कार्य प्रशासन द्वारा मंगलवार को शुरू किया गया. प्रशासनिक पदाधिकारियों के […]

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा फोटो. एसई-2जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाते कर्मी. एसइ-3 मौजूद पदाधिकारी गणपिपराही/ पुरनहिया/ शिवहर. उच्च न्यायालय के आदेश व डीएम के निर्देश के आलोक में जिले के बागमती नदी के किनारे बांध पर बसे लोगों का आशियाना हटाने का कार्य प्रशासन द्वारा मंगलवार को शुरू किया गया. प्रशासनिक पदाधिकारियों के मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया. पिपराही प्रखंड के इनरवा से इस अभियान को शुरू किया गया. मौके पर डीसीएलआर अनिल कुमार सिंहा, बीडीओ अजय कुमार, सीओ सुधीर कुमार,थानाध्यक्ष सुजीत कुमार समेत पुलिस के जवान मौजूद थे. इधर पुरनहिया प्रतिनिधि के अनुसार दोस्तीयां दक्षिणी के दायां तटबंध से अतिक्रमण हटाओं कार्यक्रम का शुरुआत किया गया. पांच से अधिक परिवार ने स्वत: अपने घर को हटा लिये. मौके पर दंडाधिकारी दया शंकर पाठक, सीओ नवीन कुमार चौधरी, पुअनि परमहंश सिंह समेत कई शामिल थे. तरियानी प्रतिनिधि के अनुसार बेलहिंया गांव से अतिक्रमण हटाओ कार्यक्रम का शुरुआत किया गया. मालूम हो कि डीएम ने 22 नवंबर तक का समय स्वत: अतिक्रमण हटाने के लिए दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >