96 रनों से पुपरी की टीम विजयी पुपरी. शहीद भगत सिंह ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को पुपरी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. यह टीम कुल 25 ओवर में 199 रन बनायी. जिसमें राहुल कुमार ने 56 रन का योगदान दिया. दरभंगा की टीम पुपरी के घातक गेंदबाजों के आगे नहीं टिक सकी. वह 14 ओवर में 103 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. इस तरह पुपरी की टीम 96 रनों से विजयी रही. पुपरी के विवेक कुमार को मैन ऑफ द मैच, राहुल कुमार को बेस्ट बैट्समैन, सुनील कुमार को बेस्ट बॉलर का खिताब मिला. यह खिताब अभय सिंह, मो शाकिर हुसैन व अंजनी कुमार सिंह ने दिया. इससे पूर्वे रविवार की देर शाम तक चले उद्घाटन मैच में शिवहर की टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. प्रमुख बल्लेबाज मिठु कुमार के 38 रनों की बदौलत शिवहर की टीम 18.4 ओवर में 124 रन बनायी. जवाब में खेलने उतरी जाले की टीम 13 ओवर में मात्र 45 रन बना ऑल आउट हो गयी. शिवहर के नवीन कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. नवीन ने 6 विकेट लिये थे. अंपायर की भूमिका में दीपक मोहन प्रसाद व अनुपम कुमार बमबम थे.
96 रनों से पुपरी की टीम विजयी
96 रनों से पुपरी की टीम विजयी पुपरी. शहीद भगत सिंह ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को पुपरी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. यह टीम कुल 25 ओवर में 199 रन बनायी. जिसमें राहुल कुमार ने 56 रन का योगदान दिया. दरभंगा की टीम पुपरी […]
