रबी महोत्सव कार्यशाला का आयोजन

रबी महोत्सव कार्यशाला का आयोजन फोटो नंबर- कार्यशाला में मौजूद बीडीओ व अन्यसुप्पी. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित नवनिर्मित एफसीआइ भवन में सोमवार को रबी महोत्सव अभियान 2015 के तहत बीएओ अशोक कुमार की देखरेख में एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन बीडीओ अंजना कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर […]

रबी महोत्सव कार्यशाला का आयोजन फोटो नंबर- कार्यशाला में मौजूद बीडीओ व अन्यसुप्पी. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित नवनिर्मित एफसीआइ भवन में सोमवार को रबी महोत्सव अभियान 2015 के तहत बीएओ अशोक कुमार की देखरेख में एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन बीडीओ अंजना कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. बीडीओ ने मौजूद किसानों से स-समय खाद व बीज का उठाव करने की अपील की. आत्मा के परियोजना निदेशक देवनारायण साहू ने कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. कृषि वैज्ञानिक डाॅ सच्चिदानंद प्रसाद ने मसूर, आलू व मटर समेत अन्य उन्नत फसलों के उत्पादन पर जानकारियां दी. प्रशिक्षक आशुतोष कुमार पाठक ने जीरो टिलेज से गेहूं की खेती के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी. मौके पर शंभू शंकर भोला, राम शोभित सिंह, श्याम चंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, संजीव कुमार सिंह, अनील सिंह, कृषि समन्वयक जवाहर लाल प्रसाद, राजेश कुमार व अवधेश सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >