नगर के विकास के लिए कई प्रस्ताव पारित फोटो नंबर-17, बैठक में मौजूद सदस्य.पुपरी. नगर की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए नपं कार्यालय में सोमवार को वार्ड सदस्यों की एक बैठक नगर अध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई, इसमें आवास योजना के तहत छत विहीन परिवार को 2022 तक आवास मुहैया कराने, ई-टेंडर के माध्यम से प्रशासनिक भवन का निर्माण, पंचेश्वरनाथ तालाब का सौंदर्यीकरण, क्लब रोड के अलावा वार्ड नंबर-8 में पीसीसी सड़क, वार्ड नंबर-10 व 11 में पक्का नाला का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया. वहीं पूर्व में निकाली गयी निविदा के आलोक में कार्यों को पूरा नहीं करने के आरोप में संबंधित संवेदक का एकरारनामा रद्द करने, चतुर्थ वित्त आयोग की अवशेष राशि से वेतन व पेंशन का भुगतान करने, ट्रैक्टर की खरीद करने, घर-घर डस्टबीन उपलब्ध कराने, 15 हैंड ट्रॉली खरीदने, शौचालय के निर्माण के लिए सीओ से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने, नपं क्षेत्र के तीन स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापन का बोर्ड लगाने, वाणिज्य वाहन के क्लब रोड व भगवती पथ में प्रवेश पर रोक लगाने समेत अन्य प्रस्ताव पारित किये गये. कार्यपालक पदाधिकारी कमलनाथ झा ने बताया कि सबके लिए आवास योजना के तहत सर्वेक्षण के आधार पर प्रत्येक परिवार को भवन के लिए दो लाख रुपये दिये जायेंगे. बैठक में वार्ड पार्षद धर्मेंद्र पाठक, बलिराम दास, श्याम राज, दीपक कुमार, लीला देवी व सुशीला देवी समेत अन्य मौजूद थे.
नगर के विकास के लिए कई प्रस्ताव पारित
नगर के विकास के लिए कई प्रस्ताव पारित फोटो नंबर-17, बैठक में मौजूद सदस्य.पुपरी. नगर की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए नपं कार्यालय में सोमवार को वार्ड सदस्यों की एक बैठक नगर अध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई, इसमें आवास योजना के तहत छत विहीन परिवार को 2022 तक आवास मुहैया कराने, […]
