सीतामढ़ी : बेटी को जन्म देने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता को दहेज नहीं देने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है. वही दूसरी शादी कर सौतन को घर ले आया. विरोध करने पर परिजनों ने विवाहिता को जान से मारने का प्रयास किया. हालांकि जाको राखे साईयां मार सके न कोय..की तर्ज पर महिला किसी तरह जान बचाने में कामयाब रही और भाग कर अपने पिता की देखरेख में सदर अस्पताल में भरती हुईं,
जहां से गंभीर अवस्था में चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना पुलिस को दिए फर्द बयान के आधार पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में पीड़िता वीणा देवी ने पति कोट बाजार निवासी राजू साह के अलावा सास सुशीला देवी, भैंसुर मिंटू साह, राकेश साह, गोतनी अनीता देवी व सुमित्रा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है. बताया है कि करीब 3 वर्ष पूर्व उसकी शादी राजू साह के साथ हुई थी.
कुछ दिन ठीक से रखने के बाद बेटी के जन्म लेने के बाद से ससुराल वालों ने दहेज की मांग करने लगा. पिता के गरीब होने का हवाला देने पर बार-बार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा. गत 8 अक्तूबर 15 को पति ने दूसरी शादी कर सौतन को घर ले आया, जिसका विरोध करने पर ससुराल वालों ने मिल कर लाठी-डंडे, रॉड व ईंट से प्रहार कर जान से मारने की कोशिश की.
