चाकू गोद कर 70 हजार की लूट, प्राथमिकी दर्ज सीतामढ़ी. नगर के जानकी स्थान, वार्ड नंबर-7 में बदमाशों ने गृहस्वामी को घर से बाहर लाकर पेट में चाकू गोद कर 70 हजार रुपये लूट लिया. हालांकि गंभीर रूप से जख्मी गृहस्वामी ने हमलावर को दबोच लिया व सीधे पुनौरा ओपी ले जा कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने जख्मी गृहस्वामी राजकिशोर महतो को सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. अहियापुर थाना पुलिस को दिए फर्द बयान के आधार पर नगर थाना में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें पड़ोसी किशन महतो व उसके तीन अज्ञात सहयोगियों को आरोपित किया गया है.
चाकू गोद कर 70 हजार की लूट, प्राथमिकी दर्ज
चाकू गोद कर 70 हजार की लूट, प्राथमिकी दर्ज सीतामढ़ी. नगर के जानकी स्थान, वार्ड नंबर-7 में बदमाशों ने गृहस्वामी को घर से बाहर लाकर पेट में चाकू गोद कर 70 हजार रुपये लूट लिया. हालांकि गंभीर रूप से जख्मी गृहस्वामी ने हमलावर को दबोच लिया व सीधे पुनौरा ओपी ले जा कर पुलिस के […]
