महिला को मैला पिलाने की कोशिशनगर थाना के पुनौरा गांव का मामलापुत्र को नजर लगाने का लगाया आरोप, मारपीटसीतामढ़ी. एक ओर जहां मानव चांद व मंगल ग्रह का सफर कर रहा है. वहीं दूसरी ओर आज भी लोगों में अंधविश्वास का बोलबाला है. अंधविश्वास के कारण आए दिन महिलायें अंधविश्वासियों द्वारा मानसिक व शारीरिक रूप से प्र्रताड़ित होती रहती है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. नगर थाना के पुनौरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत पुनौरा गांव में रविवार को डायन का आरोप लगा कर एक अधेड़ महिला को जबरन मैला पिलाने की नाकाम कोशिश की गयी. सफलता नहीं मिलने पर महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. घटना के संबंध में पुलिस ने पीड़िता स्थानीय निवासी रमा शंकर महतो का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. प्राथमिकी में पीड़ित महिला ने पवन महतो, रामविलास महतो, शिव शंकर महतो, सागर महतो, लक्ष्मण महतो व पूनम देवी को आरोपित किया है.क्या है पूरा मामलापुलिस को दिए बयान में पीड़ित महिला ने बताया है कि रविवार की सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने घर के समीप मुंह धो रही थी. इसी बीच आरोपित लोग मजमा बना कर उसके दरवाजा पर आया और डायन कह कर अपने पुत्र को नजर लगाने का आरोप लगाने लगा. विरोध करने पर आरोपित पूनम देवी ने अपने पुत्र पंकज कुमार को आवाज देकर मैला लाने के लिए कहा. कुछ ही देर बाद आरोपित का पुत्र मिट्टी के बरतन मे मैला लाकर आरोपित महिला के हाथ में दिया. आरोपित महिला ने जबरन उसे मैला पिलाने की कोशिश करने लगी, परंतु नाकाम होने के बाद शरीर पर मैला डालते हुए लात-घूंसा से मारपीट कर जख्मी कर दिया. ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद सभी आरोपित फरार हो गया. फिर परिजनों ने सदर अस्पताल में भरती कराया.
महिला को मैला पिलाने की कोशिश
महिला को मैला पिलाने की कोशिशनगर थाना के पुनौरा गांव का मामलापुत्र को नजर लगाने का लगाया आरोप, मारपीटसीतामढ़ी. एक ओर जहां मानव चांद व मंगल ग्रह का सफर कर रहा है. वहीं दूसरी ओर आज भी लोगों में अंधविश्वास का बोलबाला है. अंधविश्वास के कारण आए दिन महिलायें अंधविश्वासियों द्वारा मानसिक व शारीरिक रूप […]
