प्रशासन सड़क नहीं बनाया तो ग्रामीण खुद जुटे फोटो नंबर-6 सड़क निर्माण के लिए तैयार ग्रामीण.परिहार. प्रखंड की सुतिहारा पंचायत के सुरगहिया गांव के सौतिनीया टोला के ब्रह्म स्थान के समीप हर वर्ष महावीरी झंडे का आयोजन किया जाता है. झंडे पर करीब 6 लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं. कोषाध्यक्ष सुनील पासवान ने बताया कि झंडा स्थल व सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. झंडा जुलूस के दौरान सड़क से गुजरने में काफी परेशानी होती है. झंडा स्थल व सड़क की मरम्मत के लिए स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधि से बार-बार आग्रह किया गया, लेकिन किसी से कोई सहयोग नहीं मिला. ग्रामीणों ने अपने स्तर से ही सड़क की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है. सोमवार को ग्रामीणों ने कुदाल व अन्य सामग्री लेकर सड़क की मरम्मत करने चल दिये. मौके पर व्यवस्थापक रीतेश रंजन, झंडा समिति के अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद, सचिव सुरेश ठाकुर, शिवेंद्र तिवारी, महेंद्र पासवान, अशोक ठाकुर, दिलीप ठाकुर व शिवजी ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे. झंडा को सफल बनाने के लिए तीस सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया गया है.
प्रशासन सड़क नहीं बनाया तो ग्रामीण खुद जुटे
प्रशासन सड़क नहीं बनाया तो ग्रामीण खुद जुटे फोटो नंबर-6 सड़क निर्माण के लिए तैयार ग्रामीण.परिहार. प्रखंड की सुतिहारा पंचायत के सुरगहिया गांव के सौतिनीया टोला के ब्रह्म स्थान के समीप हर वर्ष महावीरी झंडे का आयोजन किया जाता है. झंडे पर करीब 6 लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं. कोषाध्यक्ष सुनील पासवान ने […]
