3500 मरीजों की निशुल्क जांच

3500 मरीजों की निशुल्क जांच फोटो नंबर- 20 मरीजों की जांच करते चिकित्सक. परिहार. प्रखंड के विशनपुर गांव में रविवार को सूर्यकला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निशुल्क जांच शिविर लगाया गया. इसमें 3500 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. साथ ही निशुल्क दवा उपलब्ध करायी गयी. तीन दिवसीय शिविर का उद्घाटन […]

3500 मरीजों की निशुल्क जांच फोटो नंबर- 20 मरीजों की जांच करते चिकित्सक. परिहार. प्रखंड के विशनपुर गांव में रविवार को सूर्यकला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निशुल्क जांच शिविर लगाया गया. इसमें 3500 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. साथ ही निशुल्क दवा उपलब्ध करायी गयी. तीन दिवसीय शिविर का उद्घाटन ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार दूबे व डाॅ अखिलेश ने संयुक्त रूप से किया. जांच में हर रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद थे. 25 हृदय रोगियों की भी जांच की गयी. मौके पर मौजूद चिकित्सकों में डाॅ एएन झा, डाॅ आरआर काशीवाल, डाॅ प्रसाद राव, डाॅ तेजेंद्र कटारिया, डाॅ अजीत कुमार, डाॅ अभिजीत, डाॅ अनूषा व डाॅ अभय कुमार दास मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >