सीतामढ़ी : गरीबों की मदद के लिए शनिवार को शहर स्थित नूतन टॉकिज में लायंस क्लब सीतामढ़ी सेंट्रल के द्वारा चैरिटी शो का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन अध्यक्ष लायन लक्ष्मी सिंह, डॉ महावीर ठाकुर, डॉ विभा ठाकुर व डॉ रोजश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया.
क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब के द्वारा समाज में गरीब लोगों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए समय-समय पर चैरिटी शो का आयोजन कर राशि एकत्रित की जाती है. दंत चिकित्सक लायन डॉ राजेश कुमार ने बताया कि एकत्रित राशि का उपयोग समाज में रहने वाले विकलांग लोगों की मदद के लिए की जाती है.
आर्थिक रूप से कमजोर विकलांगों के बीच क्लब की ओर से ट्राइसाइकिल दिया जाता है. ताकि वे अपनी जिंदगी को सुचारु रूप से चला सके. मौके पर लायन सुधीर कुमार, अभिषेक कुमार, साजिद खां व श्रवण कुमार चौधरी समेत अन्य मौजूद थे.
