आंवला वृक्ष के नीचे भोजन करने से वंश की वृद्धि

आंवला वृक्ष के नीचे भोजन करने से वंश की वृद्धि फोटो नंबर- 1 आंवला के वृक्ष के समीप भोजन बनातीं महिलाएं. बोखड़ा. मिथिलांचल में कार्तिक नवमी को आंवला के वृक्ष के समीप भोजन बना कर भगवान विष्णु को भोग लगा कर प्रसाद के रूप में ग्रहण करने की परंपरा है. मान्यता है कि ऐसा करने […]

आंवला वृक्ष के नीचे भोजन करने से वंश की वृद्धि फोटो नंबर- 1 आंवला के वृक्ष के समीप भोजन बनातीं महिलाएं. बोखड़ा. मिथिलांचल में कार्तिक नवमी को आंवला के वृक्ष के समीप भोजन बना कर भगवान विष्णु को भोग लगा कर प्रसाद के रूप में ग्रहण करने की परंपरा है. मान्यता है कि ऐसा करने से लोगों को धन, यश व वंश में वृद्धि होती है. इसी सोच के तहत शुक्रवार की शाम प्रखंड क्षेत्र के सामर, चकौती व खड़का समेत कई गांवों में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं द्वारा आंवला के वृक्ष के नीचे भोजन बनाते देखा गया. इस संबंध में खड़का निवासी पंडित कविंदर झा व मुनिंद्र झा ने बताया कि आज के दिन भगवान विष्णु आंवला के वृक्ष में निवास करते हैं. यह मान कर जो व्यक्ति आज के दिन आंवला के वृक्ष के नीचे भोजन करते हैं, उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >