पूर्व विवाद को ले दो गुटों के बीच मारपीट

पूर्व विवाद को ले दो गुटों के बीच मारपीट सुरसंड. थाना क्षेत्र के मैदान टोला में शुक्रवार को पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट की घटना में दोनों गुट के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जख्मी मोहन चौधरी, अर्जून चौधरी, संयोग चौधरी, रवींद्र मिश्र, विकास मिश्र व मनीष मिश्र का […]

पूर्व विवाद को ले दो गुटों के बीच मारपीट सुरसंड. थाना क्षेत्र के मैदान टोला में शुक्रवार को पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट की घटना में दोनों गुट के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जख्मी मोहन चौधरी, अर्जून चौधरी, संयोग चौधरी, रवींद्र मिश्र, विकास मिश्र व मनीष मिश्र का इलाज स्थानीय पीएचसी मे कराया गया. मामले को लेकर दोनों गुटों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक गुट के मोहन चौधरी के बयान पर मनोज मिश्रा, छोटू मिश्रा, मनीष मिश्रा व रवींद्र मिश्रा समेत दस लोगों को आरोपित किया गया है. वहीं दूसरे गुट के रवींद्र मिश्रा के बयान पर सूरज चौधरी, अरविंद चौधरी, शनि चौधरी, श्रवण चौधरी, सागर चौधरी, मोहन चौधरी व 8-10 अज्ञात को आरोपित किया गया है. दोनों गुटों की ओर से एक -दूसरे पर नगदी समेत आभूषण छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >