तीन दिन बाद मिला बागमती में डूबे राहुल का शव बेलसंड. बागमती नदी के पचनौर घाट पर गत दिन डूब गये राहुल कुमार की शव गुरुवार की देर शाम 10:30 बजे खड़का गांव के पास बागमती में मछली की बाड़ी के समीप बरामद किया गया. बता दें कि राहुल के शव को एसडीआरएफ की टीम तीन दिनों से बागमती नदी में खोज रही थी. एसडीओ सुधीर कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान व सीओ मो जलालुद्दीन अख्तर, बीडीओ डा अरुण कुमार सिंह, सीआइ विजय कुमार सिंह के काफी समझाने के बाद भी परिवार वालों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. सीआइ विजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन को कबीर अंत्येष्टि की राशि दी गयी है. मौके पर प्रमुख अनिल कुमार गुप्ता, मुखिया मो मुश्ताक, पैक्स अध्यक्ष रामा शंकर राय व दिवाकर सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
तीन दिन बाद मिला बागमती में डूबे राहुल का शव
तीन दिन बाद मिला बागमती में डूबे राहुल का शव बेलसंड. बागमती नदी के पचनौर घाट पर गत दिन डूब गये राहुल कुमार की शव गुरुवार की देर शाम 10:30 बजे खड़का गांव के पास बागमती में मछली की बाड़ी के समीप बरामद किया गया. बता दें कि राहुल के शव को एसडीआरएफ की टीम […]
