श्रवण शक्ति जांच शिविर

श्रवण शक्ति जांच शिविर सीतामढ़ी. आरोग्या फाउंडेशन एवं लायंस क्लब सीतामढ़ी यूथ के तत्वावधान में श्रवण शक्ति जांच शिविर का आयोजन 51 एसएसबी बटालियन के बीच औद्योगिक क्षेत्र में किया गया. शिविर का उद्घाटन एसएसबी के सहायक सेनानायक जय गोपाल नामाशुद्रा ने किया. शिविर में मणिपाल विश्वविद्यालय के पीएचडी स्कॉलर डॉ रोहित रवि ने करीब […]

श्रवण शक्ति जांच शिविर सीतामढ़ी. आरोग्या फाउंडेशन एवं लायंस क्लब सीतामढ़ी यूथ के तत्वावधान में श्रवण शक्ति जांच शिविर का आयोजन 51 एसएसबी बटालियन के बीच औद्योगिक क्षेत्र में किया गया. शिविर का उद्घाटन एसएसबी के सहायक सेनानायक जय गोपाल नामाशुद्रा ने किया. शिविर में मणिपाल विश्वविद्यालय के पीएचडी स्कॉलर डॉ रोहित रवि ने करीब 51 एसएसबी जवानों के श्रवण शक्ति की जांच ऑटो-एकोस्टिक इमिान के द्वारा की. इस मौके पर डॉ रोहित ने जवानों को श्रवण शक्ति के बचाव, कानों की सुरक्षा एवं समय-समय पर कानों एवं श्रवण शक्ति की जांच की उपयोगिता पर प्रकाश डाला. क्लब अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सुमन ने बताया कि क्लब हमेशा इस तरह के शिविर का आयोजन कर समाज को लाभान्वित करने का प्रयास करती रहेगी. सहायक सेनानायक ने डॉ सुमन एवं डॉ रोहित के प्रति आभार प्रकट किया एवं समय-समय पर कार्यक्रम का आयोजन करने का आग्रह किया. मौके पर क्लब सचिव मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह समेत दर्जनों जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >