महावीरी झंडा संपन्न, 140 फीट का था झंडा

महावीरी झंडा संपन्न, 140 फीट का था झंडा फोटो नंबर- 12 व 13 करतब दिखाते लोग व झंडा. सोनबरसा. प्रखंड के सोनबरसा बाजार पर गुरुवार को महावीरी झंडा का आयोजन किया गया. भव्य मेला लगा था. मेला में बसतपुर, मुशहरनिया, दलकावा, नरकटिया, इंदरवा, रमनगरा, चिलरा, चिलरी व नेपाल के कई गांवों के लोग आये थे. […]

महावीरी झंडा संपन्न, 140 फीट का था झंडा फोटो नंबर- 12 व 13 करतब दिखाते लोग व झंडा. सोनबरसा. प्रखंड के सोनबरसा बाजार पर गुरुवार को महावीरी झंडा का आयोजन किया गया. भव्य मेला लगा था. मेला में बसतपुर, मुशहरनिया, दलकावा, नरकटिया, इंदरवा, रमनगरा, चिलरा, चिलरी व नेपाल के कई गांवों के लोग आये थे. 140 फीट का झंडा था. घोड़े पर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति बनायी गयी थी जो आकर्षण का केंद्र था. लाठी व अन्य परंपरागत हथियारों से लोगों ने तरह-तरह के करतब दिखाये. झंडा समिति की ओर से रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. समिति के अध्यक्ष योगेंद्र महतो के नेतृत्व में झंडा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मौके पर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, बीडीओ कामिनी देवी, सीओ एसके दत्त, थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी, अवर निरीक्षक संजीव कुमार, रवींद्र कुमार सिंह व शंकर राम भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >