अंतत: नदी में राहुल का नहीं मिला शव

अंतत: नदी में राहुल का नहीं मिला शव फोटो नंबर- 4 नदी में युवक की खोज करती टीम बेलसंड. प्रखंड अंतर्गत बागमती नदी के पचनौर घाट पर डूबे राहुल के शव की खोज गुरुवार को भी की गयी. एसडीआरएफ की टीम लगातार दूसरे दिन भी नदी के पानी में राहुल के शव की खोज करती […]

अंतत: नदी में राहुल का नहीं मिला शव फोटो नंबर- 4 नदी में युवक की खोज करती टीम बेलसंड. प्रखंड अंतर्गत बागमती नदी के पचनौर घाट पर डूबे राहुल के शव की खोज गुरुवार को भी की गयी. एसडीआरएफ की टीम लगातार दूसरे दिन भी नदी के पानी में राहुल के शव की खोज करती रही. एसडीओ सुधीर कुमार भी मौके पर पहुंचे और टीम के सदस्यों को नदी के किनारे-किनारे शव की खोजबीन करने को कहा. टीम शव की खोजबीन करती हुई खड़का गांव के पास पहुंची. उसके आगे नदी में कम पानी होने के चलते मोटर वोट आगे नहीं जा सका. इधर, स्थानीय प्रखंड प्रमुख द्वारा नदी में जाल डलवा कर शव की तलाश करायी जा रही है. अब तक शव नहीं मिल सका है. मौके पर सीओ मो जलालुद्दीन अख्तर, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, अंचल निरीक्षक विजय कुमार सिंह व अवर निरीक्षक धीरज कुमार सिंह भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >