उदीयमान सूर्य को अर्घ के साथ छठ व्रत संपन्न फोटो नंबर- 1 सूर्योपासना करते व्रती पुपरी. अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लोक आस्था का महापर्व छठ बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ संपन्न हो गया. नगर के व्रतियों ने बुढ़नद नदी के तट, प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पोखर, मिट्ठा घाट पोखर, झझिहट तालाब, पुपरी गांव स्थित छठिहारी तालाब, सरयुग नगरी स्थित तालाब समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पोखर व नदी के घाटों पर मंगलवार को अस्ताचलगामी व बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ दिया. नगर के सभी छठ घाटों पर नगर पंचायत की ओर से रोशनी व साउंड की व्यवस्था की गयी थी. बताया गया कि सभी घाटों की सफाई, चूना व ब्लिचिंग पाउडर के छिड़काव व लाइट-साउंड की व्यवस्था की जिम्मेवारी संबंधित वार्ड पार्षदों को सौंपी गयी थी. बुढ़नद नदी छठ घाट पर नव निर्वाचित विधायक सैयद अब्बु दौजाना, पूर्व मुखिया रामवृक्ष यादव, नगर अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, उपाध्यक्ष पति मदन साह, पप्पू शिवहरे, झझिहट तालाब पर सुशीला देवी, नारायण ठाकुर, प्रखंड परिसर स्थित तालाब घाट पर श्याम राज, धर्मेंद्र पाइक, सरयुग नगरी में दिनेश कसेरा, महेंद्र साह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने घूम-घूम कर लोगों को व्रत की बधाई दी. विधि-व्यवस्था के मद्देनजर सीओ लवकेश कुमार व थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल सशस्त्र बलों के साथ मुस्तैद थे.
उदीयमान सूर्य को अर्घ के साथ छठ व्रत संपन्न
उदीयमान सूर्य को अर्घ के साथ छठ व्रत संपन्न फोटो नंबर- 1 सूर्योपासना करते व्रती पुपरी. अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लोक आस्था का महापर्व छठ बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ संपन्न हो गया. नगर के व्रतियों ने बुढ़नद नदी के तट, प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पोखर, मिट्ठा घाट पोखर, […]
