गांव के छठ का आनंद पटना में नहीं

गांव के छठ का आनंद पटना में नहीं फोटो नंबर- 32 पत्नी व ग्रामीणों के साथ डा सुशील राकेश बेलसंड. बेलसंड निवासी डा सुशील राकेश पटना में रहते हैं. वे वहां के जाने-माने होमियोपैथी चिकित्सक हैं. साथ में पत्नी भी रहती है. उनके दोनों पुत्र नौकरी में हैं. वे कहते हैं कि अन्य पर्व में […]

गांव के छठ का आनंद पटना में नहीं फोटो नंबर- 32 पत्नी व ग्रामीणों के साथ डा सुशील राकेश बेलसंड. बेलसंड निवासी डा सुशील राकेश पटना में रहते हैं. वे वहां के जाने-माने होमियोपैथी चिकित्सक हैं. साथ में पत्नी भी रहती है. उनके दोनों पुत्र नौकरी में हैं. वे कहते हैं कि अन्य पर्व में भले ही किसी कारणवश गांव नहीं पहुंच पाये, लेकिन छठ में घर पर जरूर रहते हैं. भले ही वहां का छठ चर्चित हो, पर गांव में होने वाली छठ पूजा का आनंद व वातावरण पटना में देखने को नहीं मिलता. इसी कारण छठ में गांव चले आते हैं. यह पैतृक आवास भी है. उनका कहना था कि एनएच-77 का काम पूरा नहीं हुआ है और रून्नीसैदपुर में टॉल टैक्स का वसूली किया जाना अनुचित है. इधर, बेलसंड बाजार में सड़क पर ही सामग्री की बिक्री किये जाने से आवागमन में काफी असुविधा होती है. इन दोनों समस्याओं पर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >