व्रतियों के बीच सामग्री वितरित

व्रतियों के बीच सामग्री वितरित फोटो नंबर-17 पूजा की सामग्री देते पूर्व विधायक डा रामचंद्र पूर्वे, 18 व 19 साड़ी का वितरण करती मुखिया व संस्था की सदस्य सोनबरसा. पूर्व विधायक व राजद के प्रदेश अध्यक्ष डा रामचंद्र पूर्वे ने सोमवार को प्रखंंड के बंदरझूला गांव स्थित अपने आवास पर छठ व्रतियों के बीच नारियल, […]

व्रतियों के बीच सामग्री वितरित फोटो नंबर-17 पूजा की सामग्री देते पूर्व विधायक डा रामचंद्र पूर्वे, 18 व 19 साड़ी का वितरण करती मुखिया व संस्था की सदस्य सोनबरसा. पूर्व विधायक व राजद के प्रदेश अध्यक्ष डा रामचंद्र पूर्वे ने सोमवार को प्रखंंड के बंदरझूला गांव स्थित अपने आवास पर छठ व्रतियों के बीच नारियल, अगरबत्ती व धूप समेत पूजा की अन्य सामग्री वितरित की. बता दें कि डा पूर्वे छठ पर्व में गांव चले आते हैं और हर वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर छठ व्रतियों के बीच पूजा की सामग्री का वितरण करते हैं. मौके पर जयकृष्ण पूर्वे, मुखिया जागेश्वर महतो, अरुण कुमार महतो, रमेश कुमार पूर्वे, वीरेंद्र पूर्वे, सुरेश कुशवाहा, राम भरोस साह व पूर्व सरपंच राम नारायण महतो समेत अन्य मौजूद थे. 503 व्रतियों को साड़ी प्रखंड के कचहरीपुर गांव में स्थानीय मुखिया अनिता देवी ने 503 छठ व्रतियों के बीच साड़ी व छठ की सामग्री का वितरण किया. वह विगत पांच वर्षों से व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण करती आ रही है. कहा कि जनता की सेवा में वह कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगी. मौके पर मुखिया पति विनोद राय, हरि नारायण राय, उप मुखिया सुबोध महतो, राम स्वरूप राय, रामबली राय व अशिया देवी समेत अन्य मौजूद थे. व्रती व बच्चों में वस्त्र वितरण कचहरीपुर गांव के मुशहरी टोल में सांईं जन विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष बालबोध मिश्र के नेतृत्व में 503 महिला व 150 बच्चों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया. मौके पर उपाध्यक्ष पूनम मिश्र, राजेश पाठक, धनीपत साह, मदन सिंह व लखिंद्र मांझी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >