महिला समेत तीन जख्मी, प्राथमिकी सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के गोसाइपुर गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद में महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गये. दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. रेणु देवी ने प्राथमिकी में गांव के ही पंकज पांडेय, सुधांशु पांडेय, इंद्रासन देवी, डॉली कुमारी एवं नूतन देवी को आरोपित किया है. जिसमें मारपीट कर उसे तथा गर्भवती पतोहू को जख्मी करने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष के पंकज पांडेय ने प्राथमिकी में रंगदारी की मांग पूरी नहीं करने पर रसलपुर निवासी राम विनय सिंह एवं राहुल पांडेय पर पिस्तौल की बट से मारने का आरोप लगाया है.
महिला समेत तीन जख्मी, प्राथमिकी
महिला समेत तीन जख्मी, प्राथमिकी सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के गोसाइपुर गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद में महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गये. दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. रेणु देवी ने प्राथमिकी में गांव के ही पंकज पांडेय, सुधांशु पांडेय, […]
