छठ घाट पर नहीं लग सका चापाकल

छठ घाट पर नहीं लग सका चापाकल फोटो नंबर-7 छठ घाट पर खराब चापाकल. बोखड़ा : प्रखंड के खड़का गांव के महिला व पुरुष खड़का बाजार स्थित पोखर पर छठ व्रत करते हैं. प्रशासन व पंचायत के स्तर से छठ घाट की तैयारी में कोई मदद नहीं की जाती है. लोग अपने स्तर से ही […]

छठ घाट पर नहीं लग सका चापाकल फोटो नंबर-7 छठ घाट पर खराब चापाकल.

बोखड़ा : प्रखंड के खड़का गांव के महिला व पुरुष खड़का बाजार स्थित पोखर पर छठ व्रत करते हैं. प्रशासन व पंचायत के स्तर से छठ घाट की तैयारी में कोई मदद नहीं की जाती है. लोग अपने स्तर से ही घाट की सफाई व रौशनी की व्यवस्था करते हैं.

यह सब आपस में चंदा कर किया जाता है. गांव के मनोहर झा, अजय कुमार, संतोष मिश्र व मिथिलेश मिश्र ने बताया कि घाट पर लगा चापाकल काफी समय से खराब है. संबंधित विभाग द्वारा अब तक उसकी मरम्मत नहीं करायी गयी है. छठ के दिन पेयजल की थोड़ी समस्या बनी रहेगी.

बताया कि महादेव मंदिर जाने वाली सड़क में तालाब के समीप भी चापाकल खराब है. कहते हैं प्रखंड समन्वयक पीएचइडी के प्रखंड समन्वयक राकेश कुमार झा ने खराब चापाकलों को ठीक कराने के संबंध में कुछ नहीं बताया कहा, इस बारे में वरीय अधिकारी ही कुछ कह सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >