तेजी से बढ़ रही मधुमेह रोगियों की संख्या

सीतामढ़ी : विश्व मधुमेह दिवस के पर लायंस क्लब सीतामढ़ी यूथ के तत्वावधान में नगर के सरकारी बस स्टैंड स्थित डॉ आलोक कुमार के क्लिनिक पर निशुल्क परामर्श एवं ब्लड सुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मैक्लॉयड फार्मा के सहयोग से करीब 140 मधुमेह रोगियों की जांच की गयी. कार्यक्रम प्रभारी सह […]

सीतामढ़ी : विश्व मधुमेह दिवस के पर लायंस क्लब सीतामढ़ी यूथ के तत्वावधान में नगर के सरकारी बस स्टैंड स्थित डॉ आलोक कुमार के क्लिनिक पर निशुल्क परामर्श एवं ब्लड सुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मैक्लॉयड फार्मा के सहयोग से करीब 140 मधुमेह रोगियों की जांच की गयी.

कार्यक्रम प्रभारी सह परामर्शी फिजिशियन डॉ आलोक ने बताया कि भारत में मधुमेह बहुत तेजी से बढ़ रहा है. असंतुलित खाना, मानसिक तनाव एवं व्यायाम की कमी इसका प्रमुख कारण बन रहा है. क्लब के अध्यक्ष फिजियो चिकित्सक डॉ राजेश कुमार सुमन ने बताया कि जिस तरह से यह बीमारी तेजी से पांव पसार रहा है.

उन्होंने बताया कि मधुमेह से बचाव के तौर पर प्रत्येक दिन कम से कम 45 मिनट का नियमित व्यायाम आवश्यक है. आहार में घी, तेल, मक्खन एवं चीनी की मात्रा कम करनी चाहिए. अपने वजन को सामान्य रखने का प्रयास करना चाहिए. समय-समय पर ब्लड सुगर की जांच, आंखों की जांच, न्यूरोपैथी टेस्ट पैरों की जांच आवश्यक है.

मधुमेह रोगी करें विशेष व्यायाममधुमेह रोगियों को विशेष प्रकार के व्यायाम की जानकारी फिजियो चिकित्सक से संपर्क कर ले सकते हैं. मौके पर क्लब के सचिव मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, डॉ विजय सर्राफ, डॉ संजय कुमार वर्मा, डॉ अविनाश कुमार, डॉ प्रभाकर तिवारी, अमित प्रकाश, प्रो राजकुमार गुप्ता, नवल कुमार, फार्मा कंपनी के प्रतिनिधि अजीत कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >