पंडित नेहरू के आदर्श को आत्मसात करने का संकल्प फोटो-24 विचार गोष्ठी में उपस्थित लोगकांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में जयंती पर विचार गोष्ठीस्वतंत्रता सेनानियों में अग्रणी थे पंडित जवाहरलाल नेहरूसीतामढ़ी. जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में शनिवार को डुमरा स्थित एप्लंब स्कूल परिसर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव कुमार काजू ने की. वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू ने देश को आजाद कराने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जेल गये और आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रुप में पद को सुशोभित किया. वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी सेनानियों में एक थे. गुटनिरपेक्ष आंदोलन के संस्थापक, अंतरराष्ट्रीय शांति और सहयोग के अथक नायक थे. इन्होंने गुटनिरपेक्ष की नीति और पंचशील सिद्धांतों के साथ विश्व समुदाय में भारत की एक भूमिका तय की थी. विज्ञान प्रौद्योगिकी तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया. वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श को आत्मसात करने का संकल्प लिया. गोष्ठी में रितेश रमण सिंह, संदीप पाठक, भगवान यादव, आकाश सिंह, स्कूल के निदेशक रमेश शुक्ला, माधवी शुक्ला, पवन कुमार, संजय शर्मा, संजय कुमार सिंह समेत अन्य ने अपने-अपने विचार प्रकट किये.
पंडित नेहरू के आदर्श को आत्मसात करने का संकल्प
पंडित नेहरू के आदर्श को आत्मसात करने का संकल्प फोटो-24 विचार गोष्ठी में उपस्थित लोगकांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में जयंती पर विचार गोष्ठीस्वतंत्रता सेनानियों में अग्रणी थे पंडित जवाहरलाल नेहरूसीतामढ़ी. जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में शनिवार को डुमरा स्थित एप्लंब स्कूल परिसर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. […]
